इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे पासिन मजरे बसंतपुर में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे पासिन मजरे बसंतपुर निवासी राकेश कुमार के पुत्र लवलेश की शादी 26 अप्रैल 2021 को रायबरेली के कोतवाली महराजगंज क्षेत्र की रहने वाली शिवानी से हुई थी। शुक्रवार सुबह लवलेश के परिजन घर से बाहर काम करने के लिए चले गए। दोपहर में जब लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज देने पर भी दरवाजा नही खुला।
दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे तो शिवानी (22) का शव फांसी के फंदे पर झूलता दिखा। एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।