फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 30 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। मृतका का पति बाहर रहकर काम करता है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोठवा बाजार मजरे भवानीपुर गांव निवासी रामकृपाल के पुत्र तुलसीराम का विवाह तीन वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू के गांव गोखरी निवासी भारत वर्मा की पुत्री सुमन वर्मा (30) के साथ हुआ था। सुमन के 18 माह का बेटा ऋषि है। पति तुलसीराम सूरत में रहकर नौकरी करता है। ससुर रामकृपाल बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में वह अपने बेटे के साथ कमरे में जाकर सो गई। शनिवार सुबह कमरे में बेटा जोर-जोर से रो रहा था। आवाज सुनकर सास रामकली कमरे की ओर गई तो अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सुमन का शव कमरे की छत में लगे पंखे में फंदे से लटक रहा था। यह देखकर वह अवाक रह गई। फौरन परिवार व पड़ोस के लोगों को सूचना दी। पुलिस बुलाई गई। सीओ लल्लन सिंह व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक बेटे से सुमन का मोबाइल टूट गया था। जिसे रात करीब 12:00 बजे सुमन ने अपने ससुर को भी लाकर दिखाया था।
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। जिसमें सुमन फंदे से लटकी हुई थी। मृतक सुमन के पिता भारत वर्मा व ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोप प्रत्यारोप को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें