फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम विवाहिता नुजहत बानो (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



उनका आरोप है कि पिटाई कर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नुजहत बानो का निकाह करीब 10 वर्ष पहले मोहम्मद अकरम से हुआ था। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पति उमरा के लिए गए हैं।
ससुर आशिक अली बकरी चराने गए थे, जबकि सास पड़ोसी के घर गई थी। शाम को सास घर लौटी तो नुजहत बानो को कमरे में फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



महिला को नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल से महिला का मोबाइल बरामद किया। मौत की सूचना पर नुजहत बानो की सुल्तानपुर के राजापुर समरी निवासी मां जनैब बानो और बहन शना बानो मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करता था।

मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई कर हत्या की गई और शव फंदे से लटका दिया गया। हालांकि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मायकेवालों के आरोपों समेत घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें