फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। कस्बा निहालगढ़ में बुधवार शाम नाजरीन (20) संदिग्ध हालात में कमरे में रस्सी के फंदे से लटकी मिलीं। पति हमजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एएच इंटर कॉलेज के समीप पालपुर निवासी हमजा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी मुलाकात अंबेडकरनगर के धनरुआ बाजार निवासी मोहम्मद असलम की बेटी नाजरीन से हुई थी। करीब सात माह पहले दिल्ली के सराय काले खां स्थित मस्जिद में दोनों का निकाह हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले दोनों निहालगढ़ स्थित दादा के मकान में रहने लगे थे।

हमजा के मुताबिक शादी से दोनों पक्षों के लोग नाराज थे। इसे लेकर नाजरीन मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। उसने मंगलवार को गौरीगंज महिला थाने में शिकायत भी की थी। बुधवार को हमजा अपनी बीमार मां फातिमा का इलाज कराने अस्पताल गए थे। शाम को लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर नाजरीन फंदे से लटकी दिखाई दीं। उसे बाहर निकाला गया। नाजरीन के भाई अरबाज ने गुजरात में होने की बात कही। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर या कोई तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें