फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

Sat, 27 Apr 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गमगीन परिजन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी रुखसार की शादी करीब पांच माह पूर्व गौरीगंज इलाके के पूरे बादेराय मजरे सैठा गांव निवासी अफजल से हुई थी। शुक्रवार को रुखसार का शव पंखे के हुक । मौत की खबर पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे। इस बीच ससुराल के लोग घर छोड़ कर भाग निकले। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घटना को लेकर मायके वालों का आरोप है कि रुखसार को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे दहेज में सोने की चेन, अंगूठी व चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने से उसकी हत्या कर दी गई। मायके वालों का कहना है कि दहेज हत्या को लेकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवाकांत तिवारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें