फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

Fri, 22 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजन जब तक फंदे से उतारते उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता व भाई ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कपूरचंद्रपुर निवासी ओम प्रकाश ने अपनी बहन राजकुमारी का विवाह 2017 में जामो थाने के रानीपुर कटारी गांव निवासी कृष्णा से की थी। राजकुमारी का पति कृष्णा परदेश में रहकर जीवन यापन करता है। दो दिन पहले ही वह घर आया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर आया था।

ससुराली जनों के मुताबिक, बुधवार की रात सोने के बाद कृष्णा बृहस्पतिवार की सुबह सोकर उठा तो राजकुमारी को कमरे के अंदर फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर एकत्र परिजन व ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फंदे से राजकुमारी को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ओम प्रकाश ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें