फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मायके में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। इलमासगंज मजरे मखदूमपुर कला गांव में बृहस्पतिवार रात विवाहिता मालती साहू (22) मायके में कमरे के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


पिता सुंदरलाल साहू ने बताया कि मालती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी सूरज के साथ हुई थी। ससुराल के सभी लोग गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं। इन दिनों मालती मायके में थी। बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में थी। भोजन के लिए आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटकी दिखाई दी।

पिता ने बताया कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों में पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मालती के ससुराल पक्ष को भी जानकारी दे दी गई है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन




बेटी की मौत से परिवार में मातम
मालती की मौत के बाद बहन आरती और भाई दिनेश, नंदकुमार, विनोद कुमार व मनीष का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुंदरलाल बेटी को याद कर गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें