फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा

Mon, 05 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां व मायके वालों ने हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी मनीषा कश्यप (24) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के घुरहा गांव निवासी सूरज के साथ चार वर्ष पूर्व हुआ था। मनीषा के एक तीन वर्ष का बेटा राज भी है। रविवार सुबह मनीषा का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।
ससुराल वालों ने बताया कि सुबह मृतका की सास पुष्पा ने मनीषा को फंदे पर लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। पुलिस व मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। मृतका की मां सीता देवी व अन्य परिजन पहुंचे। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने इन लोगों को समझा कर शांत किया और तहरीर मांगी।
विज्ञापन

मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस पहुंची तो शव बेड पर पड़ा था। मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें