जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली क्षेत्र के पूरे बेलखरिया गांव निवासी शीला देवी (35) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हृदय गति रुकने को मौत का कारण बताया और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
जगदीशपुर क्षेत्र के नौडॉड गांव निवासी लल्लन ने बताया कि उनकी बहन शीला देवी की शादी वर्ष 2011 में पूरे बेलखरिया गांव निवासी केशव राम से हुई थी। बृहस्पतिवार को बहन की मौत की सूचना पर गांव आए हैं। मौत बीमारी से होने की बात ससुरालीजन बात रहे हैं। पति केशव राम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह अपने पिता के साथ काम पर चले गए थे।
घर पर उनकी मां रामलली, बेटी महिमा (12), बेटा दिलीप (14) और छोटा बेटा आंशिक (10) मौजूद थे। इसी दौरान अचानक शीला की हृदय गति रुक गई और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। विवाहिता की मौत से परिजन व बच्चे सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।