फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Fri, 23 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली के डीह क्षेत्र के पूरे बंशी मजरे पोठईं गांव की रहने वाली संगीता (36) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फुरसतगंज सीएचसी पर मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति व सास पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



फुरसतगंज के खालिसपुर गांव निवासी कमलेश कुमार के मुताबिक उनकी बहन संगीता की शादी रायबरेली के डीह क्षेत्र के पूरे बंशी मजरे पोठईं गांव के राजेश कुमार संग हुई थी। राजेश ने अपनी मां कलावती संग बुधवार रात उनकी बहन की पिटाई कर दी। इससे बहन को चोटें आ गईं। भांजी पायल ने फोन पर उन्हें मामले की सूचना दी। इसके बाद वह बहन के घर गए तो बहन की पिटाई से हालत गंभीर दिखी।


इसके बाद वह संगीता को लेकर सीएचसी फुरसतगंज पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पति व सास की पिटाई से संगीता की मौत हुई है। संगीता की मौत के बाद उनकी बेटी पायल व और बेटे दीवान का रो-रोकर बुरा हाल है। फुरसतगंज थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। चूंकि यह मामला रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें