जगदीशपुर(अमेठी)। थानाक्षेत्र के मोहबतपुर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले की जांच में जुटी है।
थानाक्षेत्र के पालपुर गांव निवासी मो. सईद की पुत्री फरजाना बानो का विवाह नौ साल पहले मोहबतपुर गांव निवासी कुर्बान अली से हुआ था। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद कुर्बानअली ने फरजाना को मायके पालपुर पहुंचा दिया। दोपहर बाद फोन आने के बाद राफिया मायके पालपुर से दोबारा ससुराल मुबारकपुर पहुंची। फरजाना के ससुराल पहुंचने के बाद थोड़ी देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत की सूचना पर पहुंचे मृतक फरजाना बानो की मां हमीदुल निशा ने शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित करने की बात कही। कहा कि उसकी बेटी को जहर पिलाकर ससुराली जनों ने मौत के घाट उतार दिया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आ रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने केस दर्ज नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सऊदी अरब से दस दिन पहले आया था पति
जगदीशपुर (अमेठी)। ग्रामीणों की मानें तो कुर्बानअली दस दिन पहले ही सऊदी अरब से वापस घर आया। घर आने के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहा करती थी। पुत्रियां नूर फातिमा की मानें तो विवाद के दौरान उसके पापा कुर्बानअली ने ही उसकी मां फरजाना को जहर पिलाया है, और इसके बाद नमक का पानी पिला रहें थे।
परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल।
फरजाना की मौत के बाद सात वर्षीय पुत्री नूरफात्मा का रो-रोकर हाल बेहाल है तो मासूम पुत्री आमिना मां की मौत से अंजान वह मां के शव से लिपट रही थी। बेटी की करुणवेदना से हर किसी की आंख दिखी। मां हमीदुल निशा रोते हुए कहती है कि काश वो बेटी को दोबारा ससुराल नहीं जानें देती तो यह दिन ना देखना पड़ता। भाई मो. मोईद बताते हैं कि सात साल की मुंह बोली भांजी नूरफातिमा ने बताया कि उसकी मां को पापा ने जहर पिलाया है। तहरीर देकर दोषी को सजा दिलाएंगे। सफिया, आसिया, राफिया बहन का भी रो-रोक हाल बेहाल है।