फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 12 Jul 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि बुधवार रात सोनल चक्कर खाकर गिर गई थी। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। जबकि मायके वाले घटना पर संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा करनाई गांव निवासी सोनल (25) पत्नी रवि की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जामो थाना क्षेत्र के पूरे शिवपाल सूखी बाजगढ़ गांव से मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने मौत के कारणों को लेकर संदेह जताया। उन्होंने पुलिस बुला ली।
नायब तहसीलदार व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, तब तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


ससुरालवालों का कहना है कि बुधवार रात में सोनल शौच के लिए उठी थी। वहां जाते समय उसे चक्कर आ गया। वह गिर पड़ी। परिजनों ने सोनल को बिस्तर पर पहुंचाया। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को ही ससुराल आई थी मृतका
जामो थाना क्षेत्र के पूरे शिवपाल सूखी बाजगढ़ निवासी रामदेव की पुत्री सोनल का विवाह मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा करनाई गांव के रवि यादव के साथ करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। सोनल मायके में ही थी। परिजनों के मुताबिक बुधवार को ही वह मायके से ससुराल आयी थी। आज उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन कह रहे थे कि शायद मौत ही सोनल को मायके से ससुराल खींच लाई है। सोनल की एक नौ माह की पुत्री अक्षिता भी है। उसके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें