फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की जताई आशंका

Sun, 23 Jun 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संध्या फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाने के पूरे गुलाबगंज मजरे चितई गांव की रहने वाले विवाहिता की शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन गर्मी से बीमार होने पर उपचार के दौरान मौत की बात कह रहे हैं। मायके वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल परिजन व पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के कोटवा मजरे थौरी गांव निवासी श्रीराम गुप्ता की पुत्री संध्या (29) का विवाह मुसाफिरखाना थाने के पूरे गुलाबगंज मजरे चितई गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र रामअचल उर्फ सोनू के साथ 2015 में हुआ था। शुक्रवार रात ससुराल में संध्या की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी की हत्या की आंशका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। ससुर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रात में गर्मी लगने से संध्या की तबीयत खराब हुई तो सीएचसी ले जाया गया। जहां सुल्तानपुर रेफर किया, वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें