भादर। जल निकासी की समस्या की शिकायत पर बृहस्पतिवार को भागीपुर गांव में राजस्व टीम ने ग्रामसभा की भूमि का चिह्नांकन किया। ग्रामीणों ने 10 सितंबर को डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि की स्थिति स्पष्ट की। चिह्नांकन में एक स्थान पर आवास बना मिला, जबकि दूसरे स्थान पर सड़क बनी थी। सड़क किनारे कुछ हिस्सा खाली मिला। तालाब के पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति भी बनी। इस दौरान रंजीत कुमार यादव, अंकित यादव, कपिल, रामचंद्र, कमल कुमार, विजय कुमार और अभिमन्यु समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।