फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मंगली टाइगर्स टीम बनी चैंपियन

Mon, 30 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज में रविवार को खेले गए रामगंज प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-एक के फाइनल मुकाबले में मंगली टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटा डॉन वारियर्स को 87 रन से हराकर खिताब जीत लिया। पूरे मैच में मंगली टाइगर्स की टीम संतुलित खेल दिखाती रही, जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।
विज्ञापन




टॉस जीतने के बाद मंगली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 130 रन बनाए और मजबूत स्थिति हासिल की। पारी के दौरान नीरज सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 89 रन बनाए। उनकी पारी में 10 छक्के और तीन चौके शामिल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटा डॉन वारियर्स टीम की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती ओवर में ही दबाव बढ़ गया, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन



मंगली टाइगर्स के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ नियंत्रण बनाए रखा। गेंदबाजी इकाई के सामूहिक प्रयास ने विपक्षी टीम की पारी को संभलने का अवसर नहीं दिया। इस तरह मंगली टाइगर्स ने 87 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। नीरज सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।


वहीं पूरे टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले सौरभ राय को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। रामगंज प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की भागीदारी के कारण यादगार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें