अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज सातन का पुरवा में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंदीप कुमार और बालिका वर्ग में शोभा ने पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष दूसरे और सरल पाठक तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सूरज पहले, सरल पाठक दूसरे और रवि तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में रवि की टीम ने जीत दर्ज की, जबकि खो-खो में सरल पाठक की टीम विजयी रही। रस्सी कूद में भी सरल पाठक पहले स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पुष्पा ने दूसरा और सना ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में अंजली पहले, शोभा दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में लक्ष्मी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि खो-खो मुकाबले में मोहिनी की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।