फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पाॅक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश सुल्तानपुर नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए साहिल को 10 वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन



कमरौली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने दो फरवरी 2022 को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपी साहिल उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई गईं। मामले की सुनवाई स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट की अदालत में चली।


साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोपी को दोषी ठहराया था। शुक्रवार को जेल से तलब कर सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोषी को निर्धारित अवधि का कारावास भुगतने के लिए पुनः जेल भेजने का आदेश दिया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें