फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक महीने से थाने के लगा रहे चक्कर, फिर भी सुनवाई नहीं

Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजू यादव। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक महीने से थाने के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अब तक जमीन पर कब्जे का प्रयास नहीं रुका। वार्ड नंबर-18 गौरीगंज निवासी अनिल जायसवाल की यह पीड़ा शनिवार को थाना समाधान दिवस में भी कम नहीं हुई। अधिकारियों ने उनकी शिकायत सुनकर जांच के लिए संयुक्त टीम भेजने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई को लेकर उनके चेहरे पर संतोष नजर नहीं आया। कमोबेश यही स्थिति अन्य फरियादियों की भी रही।
विज्ञापन



जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की। गौरीगंज कोतवाली में सुबह 11:20 बजे प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे।


पहाड़पुर लुगरी निवासी राजू यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के नोटिस पर चाय की दुकान हटाने के बाद भी कुछ ग्रामीण दूसरी जगह दुकान नहीं लगाने दे रहे हैं। ओरीपुर निवासी नसीर ने हदबंदी के बाद लगाए गए पत्थर और खूंटे उखाड़ने तथा मेड़ क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की। अधिकारियों ने सभी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें