फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइबर अपराध से बच्चों को करें जागरूक

Thu, 21 Sep 2023 10:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। डीएवी एचएएल पब्लिक स्कूल कोरवा में बुधवार को साइबर सुरक्षा जागरुकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। साइबर अपराध को लेकर जागरूकता बरतने को कहा गया। साथ ही बच्चों को इसके प्रति सचेत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के पाठ से हुआ। अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाचार्या लता सिंह ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी प्रकार के ऐप, वेबसाइट, गेम आदि के लोक- लुभावन जाल में ना फंसते हुए प्रमाणिक एप, वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस की प्रवक्ता रीना बंसल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में जीवन जितना सहज हुआ है, उतना ही दुष्कर। इसके उपयोग के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

पुलिस ने चलाया अभियान
अमेठी। साइबर अपराध से बचाव के लिए बुधवार को सभी थानाक्षेत्र में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया। बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों चौराहों पर लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध व बचाव की जानकारी दी गई। कहा कि फोन कॉल / एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई को किसी का नहीं बताने, किसी भी लिंक या फार्म पर नहीं भरने छोटी रकम का झांसा/लालच में आकर निजी जानकारी शेयर नहीं करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सैस एप या लिंक के माध्यम से डाउनलोड न करें। एटीएम से कैश निकासी / जमा करते समय किसी की सहायता न लें। बावजूद इसके ठगी होने पर तत्काल पुलिस से शिकायत करने की बात कही। कहा कि सावधानी ही साइबर ठगों से बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें