फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोशाला में छांव व शीतल पानी का करें इंतजाम

Sun, 28 Apr 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में जिलाधिकारी निशा अनंत ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव के साथ ही गेहूं खरीद और गोशाला के प्रबंध को लेकर समीक्षा की गई।बैठक में डीएम ने सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने गर्मी को देखते हुए गोशालाओं में पर्याप्त छांव व पीने के लिए स्वच्छ व शीतल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें, जहां पर बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर, छांव आदि की व्यवस्था उपलब्ध न हो वहां मतदान से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें