फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गाजनपुर गांव में पिटाई से हुई बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र गाजनपुर निवासी दिलीप सिंह (62) की आठ अगस्त को सादीपुर स्थित चाय की दुकान पर नितिन सिंह ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी। पिटाई में घायल दिलीप की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
शनिवार को परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए थे। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी नितिन सिंह निवासी सादीपुर को मुराइन का पुरवा के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि मामले में धारा बढ़ौतरी के साथ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें