फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिमा और इकरा ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

Wed, 12 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में मंगलवार को भाषण, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में इकरा फातिमा ने प्रथम, इंतिफा अंसारी ने द्वितीय और दोहा अर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में महिमा सैनी प्रथम, सौम्या सोनकर द्वितीय और हूर फातिमा तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष में उम्मुल वरा और लुबना की टीम प्रथम रही। पक्ष में नौसीन फातिमा और निदा बानो ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सामाजिक, समसामयिक और शैक्षिक विषयों पर प्रभावी ढंग से विचार रखे। प्रधानाचार्य ऋचा सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक सोच विकसित होती है। साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी नियमित रूप से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें