फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महेंद्र बाबू ने संभाला एआरटीओ का कार्यभार

Wed, 25 Jun 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के रूप में महेंद्र बाबू ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सहारनपुर से स्थानांतरित होकर आए महेंद्र बाबू ने कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश, कनिष्ठ सहायक प्रांजूल तिवारी, तिलेश्वर प्रजापति व शिवांशु धर्मराज मिश्रा समेत कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन




उन्होंने विभागीय कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और जनसुविधा के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया। कहा कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर होगा और परिवहन संबंधी सेवाओं में आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया और कार्यालय अनुशासन, समय पालन व जवाबदेही को आवश्यक बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें