फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.94 करोड़ रुपये से बनेगा महमदपुर-सरैयादुवान मार्ग

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों को आवागमन में सुविधा देने के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना से अमेठी ब्लॉक महमदपुर-सरैयादुवान नहर पुल तक संपर्क मार्ग निर्माण को मंजूरी मिली है। मंजूरी के बाद पहली किस्त निर्गत होने के बाद लोक निर्माण विभाग मानक के अनुसार संपर्क मार्ग निर्माण पूरा करवाने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

अमेठी ब्लॉक के महमदपुर-सरैयादुवान नहर पुल तक कच्चा मार्ग होने से बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों की परेशानी बरसात के दिनों में अधिक बढ़ जाती थी। आवागमन में हो रही परेशानी की बात ग्रामीणों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान केद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी को बताई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का सर्वे करवाकर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रस्ताव भेजा। लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए एक करोड़ 94 लाख 56 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 97.28 लाख रुपये जारी कर दिया। धनराशि जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रस्तावित मार्ग निर्माण को पूरा करवाने में जुटा है। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग का निर्माण पूरा होगा। मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही मानक के अनुसार सड़क निर्माण पूरा करवा लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें