फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Mon, 09 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां रविवार को पूर्ण कर ली गईं। सेकेण्ड्री (मुंशी व मौलवी) तथा सीनियर सेकेण्ड्री (आलिम) स्तर की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक चलेंगी। छह परीक्षा केंद्रों पर 1209 विद्यार्थी सेकेण्ड्री तथा 197 विद्यार्थी सीनियर सेकेण्ड्री परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन



परीक्षाओं की शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की गई है। परिषद स्तर से वेबकास्टिंग के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।


मदरसा अशरफुल उलूम पूरे गौहर रानीगंज, मदरसा दारुल उलूम गौसिया तेगिया रसूलाबाद, मदरसा मदीनतुल उलूम तकिया बाबा प्रीतमशाह जायस, मदरसा सिराजुल उलूम लतीफिया निहालगढ़, मदरसा ताजुल उलूम समदिया कासिमपुर जायस तथा राजकीय हाई स्कूल अमेठी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन



वहीं परीक्षा संचालन के दौरान निरीक्षण के लिए तीन सचल दल गठित किए गए हैं। इनकी अगुवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी करेंगे। प्रत्येक दल में चार-चार शिक्षक नामित किए गए हैं। नकल या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें