फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ढोल-नगाड़े के साथ किया जागरूक

Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के सरायखेमा गांव में एसआईआर के प्रति जागरूकता रैली निकालते बीएलओ व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा अभियान चलाया गया। बीएलओ, शिक्षकों व कर्मियों ने ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन




विधानसभा अमेठी के सरायखेमा गांव की गलियों में बृहस्पतिवार को अचानक ढोल-नगाड़े की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए, जब उन्होंने दरवाजे खोले तो बाहर बीएलओ अन्य कर्मियों के साथ मतदान व एसआईआर के प्रति जागरूक लोगों को जागरूक कर रहे थे। वह लाउडस्पीकर पर कह रहे थे कि नागरिक अपना-अपना फॉर्म समय से जमा करा दें, नहीं तो मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाएंगे।



अभियान के दौरान जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं किए थे, उन्होंने तत्काल फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपे। लोगों ने इस अनोखे तरीके को सराहना की। उन्होंने कहा कि एसआईआर की समय सीमा कम है, इसलिए मतदाता सूची में नाम जुड़ने के लिए फॉर्म शीघ्रता से जमा करा लें। इस दौरान बीएलओ ऊषा देवी, आशा, राजकुमारी, कृष्णा देवी सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें