फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोमबत्ती की रोशनी में पढ़कर मेरिट में जगह बनाई

Sun, 21 Apr 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। पढ़ाई के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली की होती थी। आए दिन बिजली कटौती के कारण समस्या आती है। ऐसे में रात के समय पढ़ाई के दौरान समस्या आती थी। कभी मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करना पड़ता था तो कभी दीदी की मोबाइल से पढ़ाई करता था। यह कहना है कि इंटरमीडिएट में यूपी की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान पाने वाले विवेक पटेल का।
विज्ञापन


बहादुरपुर के आदर्श पब्लिक इंका के छात्र व बेरारा गांव निवासी विवेक पटेल के पिता महेश कुमार किसान है। मां शांती देवी गृहणी हैं। मात्र डेढ़ बिस्वा जमीन है। महेश दो भाई व एक बहन है। बड़ी बहन कंचन पटेल स्टाफ नर्स की पढ़ाई कर रही है। जबकि, छोटा भाई अनुज पटेल 9 वीं में है। हाईस्कूल में 87.35 फीसदी अंक मिले थे।
तैयारी के मुद्दे पर कहते हैं कि एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की। सिर्फ गणित की कोचिंग विवेक शुक्ला से की थी। कहते हैं कि शिक्षक ने कहा था कि पढ़ने में ठीक हो, कोचिंग कर लो, फ्री में पढ़ाएंगे। एक भी पैसा नहीं लेंगे। गुरुजी ने रख लिया लेकिन, कभी फीस मांगा नहीं। वह कहते हैं कि इसके अतिरिक्त सेल्फ स्टडी के साथ ही प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई की। विवेक के पास अभी तक मोबाइल नहीं है। वह प्रतिदिन आठ किमी साइकिल चलाकर स्कूल जाते हैं। कहते हैं कि वह आईएएस बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें