फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मैडम...सात माह से नहीं मिली पेंशन

Sun, 18 Aug 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
समाधान दिवस पर लगी कतार
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। मुसाफिरखाना में विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने सुनवाई की। वहीं, गौरीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता, अमेठी में सीडीओ सूरज पटेल व एएसपी हरेंद्र प्रताप तथा तिलोई में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने शिकायतें सुनीं। दिवस में अधिकतर लोगों को निस्तारण के आश्वासन पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12:30 बजे : मुसाफिरखाना तहसील सभागार में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचीं पिंडारा ठाकुर की फूलमती, सीता, मनी देवी, पूना ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मैडम, सात माह से बुजुर्ग पेंशन नहीं मिल रही है। हम आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
पौधरोपण की जमीन पर लोगों का कब्जा
तभी उरेरमऊ गांव निवासी रमाकांत ने कहा कि मैडम सातवीं बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने आया हूं। जनवरी 2023 से चक्कर काट रहा हूं। उन्हें पौधरोपण का पट्टा मिला है। पट्टे की भूमि पर गांव के लोग कब्जा जमाए हैं। बच्चामऊ निवासी उमाकांत तिवारी ने कहा कि घर के सामने कच्ची नाली है। नाली में हमेशा कीचड़ बजबजाता रहता है। आएदिन बच्चे नाली में गिर जाते हैं। पक्की नाली बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक तक कई बार चक्कर लगाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सात माह से मानदेय नहीं, मांगने पर मिलती है धमकी
समाधान दिवस में वन विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत जय बहादुर, रामनरेश, त्रिभुवन व लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैडम, सात माह से मानदेय नहीं मिला है। बच्चों की फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। मानदेय मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी मिल रही है। डीएम ने डीएफओ को तत्काल मामले का निस्तारण करवाने को कहा। मुसाफिरखाना में 72 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
सुबह 10 से 12 बजे तक समस्याएं सुनने के लिए निर्देश
इसी तरह गौरीगंज में 17 शिकायतें आई, जिनमें छह का निस्तारण हुआ। अमेठी में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें दो का निस्तारण हुआ। तिलोई में 33 शिकायतें आईं, जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। दिवस के बाद डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में सुबह दस बजे से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुनने तथा प्राथमिकता के आधार पर उसके निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना के समाधान दिवस में एसडीएम प्रीति तिवारी, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें