फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1450 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा

Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में दुर्गा पूजा पंडाल सजाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं। कहीं रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जा रही है तो कहीं आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंच, बिजली और रोशनी के इंतजाम भी पूरे किए जा रहे हैं। जिले में इस बार 1450 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। आयोजक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं। प्रतिमा स्थापना की तारीख नजदीक आने के साथ सजावट के काम में तेजी आई है।

महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए 82 स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं 31 स्थानों पर जुलूस और पुतला दहन के कार्यक्रम होंगे। संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन




प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर
गौरीगंज के बरनाटीकर क्षेत्र में कोलकाता से आए कारीगर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कारीगर श्याम के अनुसार वह अब तक 103 प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं। इनमें महिषासुर वध करती मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी शामिल हैं। प्रतिमाओं की बनावट, चेहरे के भाव और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


जामों में सबसे अधिक 148 प्रतिमाएं होंगी स्थापित
जिले में जामों क्षेत्र में सबसे अधिक 148 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जगदीशपुर में 130, मोहनगंज में 128, अमेठी में 125, मुंशीगंज में 110, मुसाफिरखाना और भाले सुल्तान शहीद स्मारक में 109-109 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। गौरीगंज में 80, बाजारशुकुल में 79, पीपरपुर में 77, संग्रामपुर में 75, जायस में 60, कमरौली में 54, इन्हौना में 48, शिवरतनगंज में 46, रामगंज में 42 और फुरसतगंज में 30 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।


पंडालों में सीसीटीवी जरूरी
एसपी सरवणन टी ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जुलूस मार्गों और प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोजकों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और अग्निशमन सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें