भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में श्री बाबा भीष्म शाह परिवार व आईईएस यूनिवर्सिटी भोपाल की ओर से आयोजित डे-नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को पहला मैच एसएसबी लखनऊ व मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मुजफ्फरनगर के कप्तान राजबीर ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की। तीन सेट का मैच खेला गया। एसएसबी लखनऊ के कप्तान रवींद्र कुमार की टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया। रेफरी की भूमिका मनोज गौतम व देवेंद्र ने निभाया। कमेंट्री का कार्य मुन्ना सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान नन्हके सिंह, सदस्य दूर संचार सलाहकार समिति अशोक सिंह हिटलर, पूर्व प्रधान अभय प्रताप सिंह, आजाद सिंह, रणविजय सिंह फौजी, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।