गौरीगंज के सैठा मार्ग स्थित मस्जिद से ध्वनि विस्तारक यंत्र की जांच के दौरान एसएचओ को आवश्यक न
अमेठी। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सोमवार को पुलिस ने धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की। जांच के दौरान 58 लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुरूप कराया गया। जबकि 26 स्थानों से लाउडस्पीकर को हटवाया गया।
शासन के निर्देशानुसार दिन में 55 व रात में 45 डेसीबल से अधिक लाउडस्पीकर न बजाया जाय। सोमवार को एसपी डॉ इलामारन जी ने गौरीगंज कस्बे में एसएचओ अमर सिंह के साथ धार्मिक स्थान व सार्वजनिक स्थानों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की। सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह ने मोहनगंज में, सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह ने मुसाफिरखाना कस्बे में,सीओ गौरीगंज अतुल कुमार सिंह ने मुख्यालय पर व सीओ अमेठी लल्लन सिंह ने अमेठी कस्बे में धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर की जांच की। जांच के दौरान 58 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को मानक के अनुरूप कराया गया। जबकि मानक के विपरीत लगे 26 लाउडस्पीकरों हटवाया गया।