मरम्मत के लिए प्रस्तावित लोटन का पुरवा संपर्क मार्ग।
- फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
अमेठी सिटी। संग्रामपुर में टीकरमाफी-भीमी संपर्क मार्ग से लोटन का पुरवा तक जाने वाला रास्ता जल्द दुरुस्त होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। नवनिर्माण और मरम्मत कार्य पर 34.07 लाख रुपये खर्च होंगे।
करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं और सतह उखड़ी हुई है। बरसात में कीचड़ और जलभराव से समस्या और बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाने में कठिनाई होती है, जबकि चारपहिया वाहन धीमी गति से गुजरते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और रोज बाजार आने-जाने वाले ग्रामीण खासे प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण समय अधिक लगता है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। रात में आवाजाही के दौरान जोखिम और बढ़ जाता है। कई बार छोटे वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। ग्रामीण लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
दो माह में पूरा होगा निर्माण
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। धनराशि जारी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद मानक के अनुरूप निर्माण कराया जाएगा।