फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भगवान कृष्ण ने सुदामा को लगाया गले

Sat, 18 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई के मेढ़ौना की भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई। विपन्नता से घिरे सुदामा जब अपने बालसखा भगवान कृष्ण से मिलने उनके महल पहुंचते हैं तो द्वारपाल भीतर जाने की इजाजत नहीं देते। भगवान को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भावविह्वल होकर नंगे पैर मित्र सुदामा से मिलने दौड़ पड़े। श्रीकृष्ण और सुदामा का मिलन अप्रतिम रहा। श्रीकृष्ण ने सुदामा को गले लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन



मित्रता की डोर ने एक राजा और गरीब ब्राह्मण के अंतर को खत्म कर दिया। ये बातें पूरेदान सिंह वैस मेढ़ौना में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को प्रवाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहीं। प्रवाचक ने कहा कि भगवान के सखा और परम भक्त सुदामा ब्राह्मण वृत्ति से जीवनयापन करते हुए भजन करते थे।

घर में बहुत विपन्नता थी। पत्नी सुशीला के कहने पर सुदामा चार मुट्ठी चावल लेकर भगवान से मिलने गए। भगवान ने अपने मित्र को धनधान्य से परिपूर्ण कर दिया। यजमान अर्चना सिंह व कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती पूजन किया। संचालन धर्मेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें