फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जयघोष के बीच निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया और भगवान के रथ की रस्सी खींचने के लिए उत्साह दिखाया।
विज्ञापन



रथयात्रा का शुभारंभ देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा देवीपाटन मंदिर से सगरा तिराहा, गांधी चौक, हनुमानगढ़ी, अंबेडकर तिराहा, रामलीला मैदान, ककवा रोड होते हुए रायपुर फुलवारी पहुंची। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सोनू अग्रहरि, विजय अग्रहरि, मोनू कसौधन, रामजी, विजय सोनी, मंजू कसौधन, सीता बरनवाल, अंशिका सोनी, राधा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें