अमेठी। शहर में सक्रिय बदमाश शनिवार दोपहर अपने घर के सामने बैठी एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीन ले गए। यह घटना आवास विकास कॉलोनी निवासी अवधेश बहादुर सिंह की 80 वर्षीय मां श्रीमती धर्मशिला सिंह के साथ हुई। श्रीमती धर्मशिला शनिवार दोपहर घर के सामने बैठी थीं। इसी बीच बाइक से आए बदमाश उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। अवधेश ने पुलिस को सूचना देने के साथ सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई जिसमें दो बदमाशों का चेहरा दिख रहा है।