फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों व केंद्रों पर लटक रहे ताले, किसान परेशान

Wed, 10 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। साधन सहकारी समितियों सहित कई केंद्रों पर यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं। इफको केंद्रों पर घंटों कतार में लगने के बाद किसानों को मांग के इतर काफी कम मात्रा में यूरिया मिल पा रही है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज के माधोपुर, सैंठा, भनियागोपालपुर, शाहगढ़ साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को ताला लटका मिला। इसके अलावा ताला, खेरौना, राजापुर अमेरूआ, करौंदी, पनियार, गोरखापुर सहित कई समितियों पर भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। इफको केंद्र संग्रामपुर में भी बीते चार दिनों से यूरिया नहीं है। किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में यूरिया की आवश्यकता पूरी करने के लिए किसानों को निजी दुकानों से महंगी दर पर खाद खरीदने की परेशानी भी उठाना पड़ रही है।


गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर मंगलवार को 800 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। दोपहर करीब 12 बजे 150 से अधिक किसान लाइन में लगे मिले। किसान दयाराम और ध्रुवराज ने बताया कि माधोपुर समिति पर दो दिनों से ताला बंद है। इफको सेंटर पर सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं। अब नंबर आया है। किसान जीतलाल, पंकज, राजकुमारी, चंद्र प्रकाश, विवेक कुमार आदि ने बताया कि समितियों संग निजी दुकानों पर यूरिया नहीं है। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि सचिवों की डिमांड के अनुसार समितियों पर यूरिया भेजी जा रही है। यूरिया का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें