फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजकीय कृषि बीज भंडार में लटका ताला, किसान परेशान

Sat, 08 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। राजकीय कृषि बीज भंडार में ताला बंद होने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को गेहूं बीज लेने पहुंचे करीब 50 किसान घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर तक जब ताला नहीं खुला तो आक्रोशित किसानों ने बीडीओ से शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने केंद्र प्रभारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



गेहूं बोआई के समय राजकीय कृषि बीज भंडार में ताला लटकने से किसानों को शुक्रवार को परेशानी झेलनी पड़ी। पाली के किसान श्याम सुंदर, पूरे बख्तावर से विश्वनाथ, पूरे नेवाजी से रामसुख, कूटी से रामप्यारे, खेममऊ से राम लखन और बनवा पुरवा से माता दीन सहित 50 किसान सुबह से ही बीज लेने के लिए केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे।


किसानों ने बताया कि सरकारी बीज भंडार पर केंद्र प्रभारी ने बिना किसी सूचना के ताला लगा दिया। दोपहर तक जब केंद्र नहीं खुला तो किसानों ने बीडीओ अंजली सरोज से शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें