फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महाकुंभ के दौरान बसों की मिलेगी लाइव लोकेशन

Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी डिपो की महाकुंभ में जाने वाली 35 बसें जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से लैस की गई हैं। एप के माध्यम से रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन यात्री सुगमता से देख सकेंगे।
विज्ञापन




प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जाने के दौरान लोगों को अब परिवहन निगम बसों के रूट संग किराया व अन्य जानकारी के लिए भटकना नहीं होगा। रोडवेज बस अड्डे पर किसी बस का इंतजार कर रहे हैं, वह कहां है और कब तक बस स्टैंड पहुंचेगी, इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन पर एक क्लिक पर अब बसों की जानकारी मिल सकेगी। इस सुविधा के लिए यूपी मार्गदर्शी एप को डाउनलोड करना होगा।


अमेठी डिपो से महाकुंभ जाने वाली 35 बसों में जीपीएस लग गए हैं। इनमें ऐसे फीचर लगाए गए हैं कि बसों की ओवरस्पीड, तेज ब्रेक और तेज गति से घुमाव का भी पता चलेगा। कितनी देर बस चालू हालत में खड़ी रही, इसकी सूचना भी रोडवेज प्रशासन को मिल सकेगी। साथ ही ट्रेनों की तरह ही बसों की लाइव लोकेशन भी देखी जा सकेगी। एप के माध्यम से यात्री चालक-परिचालक की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम बसों यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



इस तरह होगी लाइव ट्रैकिंग
रूटवार बसों की डिटेल मिलेगी, अमेठी से दिल्ली सर्च करने पर उस रूट की सभी बसें नंबर के साथ दिखेंगी। कौन सी बस किस जगह पर है यह जानकारी लोकेशन के साथ मिलेगी। आप जिस जगह पर हैं, वहां तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह भी पता चलेगा। बस कौन सी है, एसी या नॉन एसी। बस में कितनी सीट और कितने यात्री हैं, इसका ब्योरा दिखेगा। बस का अगला स्टॉप कहां हैं, कितनी देर रुकेगी, बस कितनी स्पीड से चल रही है, यह भी देख सकेंगे। पीछे कितनी बसें हैं, उनकी क्या स्थिति है, इसको भी चेक किया जा सकेगा।




गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड होगा
एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से यूपी मार्गदर्शी एप को डाउनलोड करना है। एप डाउनलोड होने के बाद उसकी मांगी गई जानकारी भरने के बाद बसों की जानकारी मिल सकती है। हालांकि बसों की लाइव लोकेशन को जानकारी करनी है तो उसके लिए साइन-अप करना होगा। एप में पैनिक बटन भी दिया है। जिसको क्लिक करने पर 112 नंबर डायल कर यूजर की लोकेशन को पुलिस विभाग तक शेयर कर सकता है।




निगरानी में भी मिलेगी सुविधा
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि डिपो से महाकुंभ जाने वाली 35 बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। एप को अपडेट किया जा रहा है। इससे महाकुंभ में जाने वाले व अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नंबर डालने के बाद किसी भी बस की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। ड्राइवरों की मनमानी भी लगाम लग जाएगी। अगर कोई बस रास्ते में अनावश्यक स्टॉपेज ले रही है या ओवर स्पीडिंग कर रही है तो वह भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें