फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी फूड के पैकेट में मिले जीवित कीड़े व मृत चूहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के मोती शुक्ल का पुरवा गांव में प्रतिष्ठित कंपनी के उत्पाद बेबी फूड के पैकेट में बड़ी संख्या में जीवित कीड़े व एक मृत चूहा मिलने का मामला सामने आया है। परिवारीजनों को मामले की जानकारी तब हुई जब बेबी फूड खाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेमनाथ शुक्ल ने सोमवार को अपनी नातिन के लिए जगदीशपुर के एक मेडिकल स्टोर से एक कंपनी का बेबी फूड खरीदा और बिल लिया। पैकेट बंद बेबी फूड लेकर वे देर शाम घर पहुंचे। प्रेमनाथ ने पैकेट घर में दिया तो परिवारीजनों ने पैकेट खोलकर थोड़ी मात्रा में बेबी फूड बच्ची को खिलाया। जिसे खाते ही बच्ची को उल्टी हो गई। उस समय परिवारीजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार सुबह जब बच्ची को दोबारा बेबी फूड दिया गया तो वह फिर उल्टी करने लगी। बेबी फूड खाने से बच्ची को उल्टी करते देख परिवार वालों ने पैकेट को पूरा खोला तो उसमें बड़ी संख्या में छोटे बड़े कीड़े और एक मृत चूहा मिला। बेबी फूड के पैकेट व अंदर मिले कीड़ों व चूहे का वीडियो बनाने के बाद आननफानन दुकान पर पहुंचे जहां से उसे लिया था। दुकानदार ने पैकेट पर एक्सपायरी देखी तो उस पर दिसंबर 2021 अंकित थी। दुकानदार ने प्रेमनाथ से कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। प्रेमनाथ ने पूरे प्रकरण का वीडियो व बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें