फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कथा के श्रवण से चरित्र में आता है बदलाव

Sun, 04 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के चरित्र में बदलाव आता है। कथा स्थल पर सभी देवी देवताओं का वास हो जाता है, इसीलिए इसको संतों ने तीर्थ स्थल बताया है। यह बात हरगांव बाजार में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को अयोध्या धाम से आए प्रवाचक आचार्य दिनकर महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

प्रवाचक ने बताया कि जिस गांव में कथा महापुराण हो रही हो, वहां कथा सुनने के लिए लोगों को अवश्य जाना चाहिए। इससे परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करता है और विकास की ओर हमेशा अग्रसर रहता है। कथा सुनने के बाद मनुष्य का जीवन अध्यात्म ज्ञान की तरफ बढ़ जाता है। मनुष्य पाप कर्म नहीं करता है। वह हमेशा ईश्वर के भजन कीर्तन में लगा रहता है। ये कथा मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलकर धर्म व समाज उत्थान की कला सिखाती है। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, पत्नी कुसुम लता, बाबा सिद्धादास मंदिर की महंत रेखा दास, बबलू पांडेय, सौरभ पांडेय, शीतला बख्श सिंह, राम गोपाल मिश्र, कालिका प्रसाद शुक्ल, आनंद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें