फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Thu, 23 May 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर के गांव शनिचरा में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उधर, देरशाम घायल लाइनमैन की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव बेलखरी निवासी राजकुमार (32) पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन कर्मी के रूप में तैनात हैं। बुधवार को रामगढ़ फीडर के गांव शनिचरा में नए नलकूप की लाइन बन रही थी, जिसे जोड़ कर शुरू किया जाना था, अन्य लाइन मैन अरुण कुमार आदि भी कार्य कर रहे थे। करीब बारह बजे उपकेंद्र के विद्युत कर्मियों की माने तो संविदा लाइनमैन शट-डाउन लेकर लाइन पर कार्य कर रहा था। वह फाल्ट ठीक करने विद्युत पोल पर चढ़ा था।
तभी करंट आ गया, जिसकी चपेट में वह आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, देर शाम लाइनमैन की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पत्नी सीमा देवी व तीन बच्चे व पिता परेशान हैं।
विज्ञापन

जेई पंकज सिंह ने बताया कि लाइन पर कार्य करते समय संविदा कर्मी व अन्य लाइनमैन की ओर से शटडाउन लिया गया था। वह फीडर पूरी तरह बंद था। लंबा फीडर होने के कारण कोहरा फीडर की लाइन क्रास करती है। उन्होंने कोरवा फीडर की लाइन से हाईटेंशन पर करंट उतरने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें