फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंधी बारिश के बीच मकान पर गिरी बिजली, तीन झुलसे

Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अप्रैल माह के अंतिम दिन रविवार की सुबह अचानक आसमान में छाए बादल तेज हवा के साथ बारिश में तब्दील हो गए। मुंशीगंज में एक मकान पर बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। यह बारिश जायद सीजन की फसलों के लिए लाभदायक साबित हुई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शुरू बारिश के बीच मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी रमेश के घर पर गरज चमक से बिजली टिन नुमा मकान पर गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने रमेश की पत्नी सावित्री तथा भागीरथी की पुत्री प्रिया व पुत्र सचिन झुलस गए। आवाज सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. लईक-उल्ल-जमा ने भर्ती किया। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालात सामान्य है।
जायद और आम की फसल को फायदा
मुख्यालय समेत कई हिस्सों में तेज तो कहीं-कहीं मामूली बरसात हुई। रविवार को बारिश से सिवान में बचे गेहूं व भूसे का नुकसान होगा। बारिश से गर्मी से राहत मिली, वहीं खेत एवं बाग की मिट्टी में नमी बढ़ जाने से जायद फसलों सहित आम के फलों की वृद्धि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त जायद सीजन की फसल उरद, मूंग व सब्जी समेत अन्य फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

ग्रीष्म कालीन के लिए किसान खेतों की जुताई कर सकेंगे जो खरीफ सीजन में धान फसल रोपाई के लिए लाभदायक साबित होगी। बरसात से लोगों को गर्मी से निजात मिली। बरसात से सर्वाधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिनके घर पर कुछ आयोजन थे।

खेती के लिए फायदेमंद है बारिश
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बरसात से किसानों को फायदा हुआ है। मौसम साफ होने के बाद किसान खेतों की जुताई कर सकते हैं। बारिश से खेत में नमी आ गई है जिससे ढैंचा की बोआई में फायदा होगा। अब बोआई से पूर्व पलेवा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दो तीन दिन बाद किसान खेत की जुताई कर ढैंचा की बोआई कर सकते हैं। बारिश से उरद, मूंग, सूरजमुखी, भिंडी, कद्दू, लौकी, करेला, नेनुआ लोबिया जैसी फसलों को फायदा होने की संभावना है।

तीन मई तक बारिश की संभावना
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि बरसात होने से रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 91 प्रतिशत तो न्यूनतम 38 प्रतिशत रहा। 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा से उत्तर पश्चिमी हवा चली। आगामी 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे तो सामान्य से तेज गति से दक्षिण पश्चिम हवा चलने की संभावना है। तीन मई तक अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घने बादल छाए रहने तो मध्यम बारिश होने की भी उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें