फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला पर गिरी बिजली, मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के रामगिरि मठ ऊंचगांव निवासी श्रीदेवी (32) की बृहस्पतिवार शाम गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन



बसंते के मुताबिक शाम को बारिश के दौरान उनकी पत्नी घर के सामने रखे उपले हटा रही थी। इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आननफानन ग्रामीणों संग उनको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी की मौत के बाद बेटे मनीष व रिषभ संग बेटी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग को सूचना दी गई है। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि बिजली गिरी से महिला की मौत की जानकारी मिली है। राजस्व लेखपाल को मौके पर भेज रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें