फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लेखपालों ने किया प्रदर्शन, लगाया फर्जी शिकायतों पर कार्रवाई का आरोप

Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर अपनी आवाज बुलंद की। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारियों को सौंपा। जिसमें लेखपालों ने एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम की ओर से जबरन ट्रैप कर कार्रवाई किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भूमि के विवादों संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए लेखपालों को लगाया जाता है। इसमें एक पक्ष की ओर से लेखपालों पर अनावश्यक रूप से आरोप लगाने के साथ क्षेत्रीय राजनीति में घसीटने का प्रयास किया जाता है। आरोप लगाया कि एंटी करप्शन व विजिलेंस की टीम शिकायतकर्ताओं से मिलकर झूठी व मनगढ़ंत शिकायत तैयार करते हैं। एंटी करप्शन टीम की शह पर लोग लेखपाल की जेब में, हाथ में, वाहन में आदि स्थानों पर पैसा रख देते हैं। फिर टीम गिरफ्तार कर लेती है।
लेखपालों ने ज्ञापन में प्रदेश के कई जिलों में हुईं गिरफ्तारियों का जिक्र करते हुए उसे फर्जी बताया है। उन्होंने मांग की है कि जो भी व्यक्ति लेखपालों को रिश्वत देने का प्रयास करता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने व उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, तहसील गौरीगंज में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव, अमेठी में तहसील अध्यक्ष जनार्दन मिश्र, मुसाफिरखाना और तिलोई में तहसील अध्यक्षों की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसरों में धरना दिया। इस मौके पर सभी तहसीलों में संगठन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें