फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के मामले में आक्रोशित लेखपालों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को गौरीगंज सहित सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की अगुवाई में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी की। लेखपालों ने प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए असंतोष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत लेखपाल सुधीर कुमार की शादी तय थी। संबंधित अफसरों से अवकाश मांगने के बाद भी एसआईआर संबंधी कार्य का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था। दिवंगत लेखपाल पर लगातार बनाए जा रहे मानसिक तनाव ने उन्हें इस हद तक तोड़ दिया कि उन्हें शादी के एक दिन पहले आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।


उन्होंने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि एसआईआर को लेकर जिस तरह लेखपालों पर दबाव बनाया जा रहा है, वह अनुचित है। संघ ने एसडीएम प्रीति तिवारी को ज्ञापन देकर दोषी अफसरों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक परिवार को आर्थिक सहयोग व परिवार के एक सदस्य को नौकरी, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग उठाई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें