फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेगी लर्निंग लैब, होगा कायाकल्प

Tue, 25 Jun 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब निर्माण के प्रस्तावित केंद्र।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। इसमें बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही आकर्षक अंदाज में शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, वाल पेंटिंग समेत 18 बिंदुओं पर काम होगा। इन केंद्रों पर 50 लाख से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। केंद्रों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1949 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। इन केद्रों पर बच्चों को अनुपूरक पोषाहार, स्कूल पूर्व शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए शासन ने नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग की ओर से 75 केंद्रों पर लर्निंग लैब बनाने का प्लान तैयार किया है। इनमें बच्चों के लिए झूले, खिलौने और लर्निंग का सामान दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल केंद्र बनाने की तैयारी है। लैब से सुसज्जित केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को रंगों के अलावा पेड़-पौधों, फूल की जानकारी और अक्षर ज्ञान भी कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर वॉल पेंटिंग भी कराई जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि बच्चे अक्षर ज्ञान के अलावा स्कूल जाने से पहले संपूर्ण ज्ञान अर्जित कर सकें। कक्षा में ब्लैक बाेर्ड अथवा ग्रीन बोर्ड आदि की सुविधा दी जाएगी। लर्निंग लैब के रूप में जो आंगनबाड़ी केंद्र विकसित होंगे उससे बच्चों का बौद्धिक विकास भी संभव हो सकेगा। चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध हाेंगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 बिंदुओं पर होगा काम
आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से 18 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इसमें स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल-जल आपूर्ति, शौचालय एवं मूत्रालय में नल-जल आपूर्ति, क्रियाशील बाल मैत्रिक शौचालय, क्रियाशील महिला शौचालय, क्रियाशील बाल मैत्रिक मूत्रालय, शौचालय में टाइलीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श का टाइलीकरण, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, कक्षा-कक्ष में उचित ऊंचाई के साथ ब्लैक या ग्रीन बोर्ड, केंद्र पर रंगाई पुताई और चित्रकारी, दिव्यांग लाभार्थियों के लिए रेलिंग युक्त रैंप, विद्युत संयोजन एवं आपूर्ति, सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट, पंखे, फर्नीचर, गेट के साथ बाउंड्रीवाल के अलावा रसोई में सिंक के साथ नल-जल की व्यवस्था के मानक पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में पहले से 13 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब बनाए जा चुके हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 75 का लक्ष्य मिला है। प्रति ब्लॉक पांच-पांच के साथ ही चार नगरीय क्षेत्र में संचालित दस आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब निर्माण के साथ कायाकल्प किया जाएगा। लर्निंग लैब के निर्माण के लिए अलग-अलग फंड से बजट खर्च किया जाएगा। -संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें