फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मृति, भूपेंद्र व निरहुआ आज अमेठी में

Mon, 08 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी आएंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन

जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना अध्यक्ष समेत सभासद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विमान से रवाना होकर 9:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से कार से रायबरेली होते हुए 11:30 बजे जायस पहुंचेंगी। यहां पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने के बाद 12 बजे गौरीगंज के लिए रवाना होगी। गौरीगंज में रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद रोड शो करेंगी। 2:10 बजे अमेठी के देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगी। यहां से रामलीला मैदान तक पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगी। इसके बाद 4:00 बजे मुसाफिरखाना पहुंचेंगी। यहां भी रोड-शो करने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें