अमेठी। सेंट्रल बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने दिए गए ज्ञापन में कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद निधि से एक टिन शेड के साथ ही पुस्तकालय के लिए जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन सुविधा शुरू कराए की भी मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल का पत्र लेकर विजय गुप्ता ने यथाशीघ्र संगठन की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि से भी मुलाकात की। इस अवसर पर अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव महामंत्री के साथ सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, शीतला प्रसाद मिश्र, सनी अग्रहरि समेत अधिवक्ता मौजूद रहे।