तिलोई (अमेठी)। तहसील में चौथे दिन शुक्रवार को भी नायब तहसीलदार के रवैए को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश दिखा। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
सुबह से ही नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष पर सन्नाटा नजर आया। अन्य न्यायालय संचालित रहे। जिसमें अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण भारती ने बताया कि जब तक अधिवक्ता संगठन की मांगी पूरी नहीं होती, तब तक संगठन प्रशासन के खिलाफ लामबंद रहेगा।