फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: न्यायिक कार्य ठप कर वकीलों ने की नारेबाजी

Sat, 24 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। महापंचायत के बावजूद लंबित मांगों को लेकर बरती जा रही उपेक्षा से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। नाराज अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की। उन्होंने एसडीएम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि 26 जनवरी के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने बार सभागार में एकत्र होकर एक बैठक की। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा के बाद प्रशासन को लंबित मांगों को मानने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि तय समय में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 26 जनवरी के बाद आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए आसपास के जिलों की सभी तहसीलों के अध्यक्षों और सचिवों से संपर्क करने पर भी सहमति जताई गई।
वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के व्यवहार से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे वादकारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कोर्ट में वादों की सुनवाई नहीं होने से वादकारियों को निराश हो कर वापस लौटना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता संजय शुक्ला, सतीश सिंह, संजय सिंह, इमरान खान, दीपक पांडेय, बिपिन शुक्ल, अंजनी मिश्रा, जगदीश सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें